झांसी: ग्राम आरी में कूड़े के ढेर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2024 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम आरी निवासी रमाकांत ने सीपरी वाजार थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने खेत के बगल में पड़े कूड़े की ढेर में चूल्हे से निकली गर्म राख डाल दी, जिस वजह से कूड़े में आग लग गई। धीरे- धीरे आग गेहूं के खेत की तरफ बढ़ने लगी। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, मौके पर पहुची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।