बीना: स्टेशन रोड पर मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से सांड घायल, युवाओं ने किया उपचार
Bina, Sagar | Oct 11, 2025 शनिवार करीब 3:00 स्टेशन रोड शिव मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से सांड घायल हो गया।जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही गौ सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए और घायल सांड का मौके पर उपचार किया गया।जिसके पास सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इस दौरान राजेंद्र यादव,अनुराग जैन वैभव ठाकुर, एवं राहुल रावत साहब स्थानीय लोग मौजूद रहे।