बीना: प्रताप वार्ड में साड़ी शोरूम में दिनदहाड़े लूट, संचालिका का सोना व नकदी लेकर फरार हुईं आरोपी महिलाएं
Bina, Sagar | Oct 11, 2025 कृती जैन पति अभिषेक जैन निवासी शर्मा कॉलोनी प्रताप वार्ड जिनका साड़ी का शोरूम है।जहां पर शनिवार को आधा दर्जन महिलाएं साड़ी खरीदने के लिए गई थी। साड़ी देखने के दौरान महिलाओं ने साड़ियां छुपा लीं और पकड़े जाने पर शोरूम संचालिका की सोने की चेन,मंगलसूत्र एवं नगदी लेकर तीन महिलाएं फरार हो गई।वही शोरूम संचालिका ने परिजनों की मदद से तीन महिलाओं को पकड़ लिया गया।