वारासिवनी: सैटेलाइट गिरदावरी से किसान परेशान, स्लॉट बुकिंग ठप
समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना व सरसों खरीदी शुरू होते ही तकनीकी खामियां सामने आ गई हैं। वारा वेयरहाउस केंद्र पर सैटेलाइट गिरदावरी नहीं होने से पोर्टल स्लॉट बुकिंग रिजेक्ट कर रहा है। पटवारी गिरदावरी के बावजूद किसान उपज बेच नहीं पा रहे और केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। समस्या से नाराज किसानों ने शासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।