नकुड: सरसावा हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगों से पीड़ित की ₹63,565 की धनराशि वापस कराई
सरसावा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित मुकेश कुमार निवासी सरसावा के खाते से साइबर फ्राड ठगी की गयी 63565 रुपए की धनराशि को पीड़ित के खाते मे साइबर ठगो से वापस कराया l पीड़ित मुकेश ने पुलिस का आभार जताया है l करीब 6 दिन पहले पीड़ित ने रिपोट दर्ज करायी थी