रॉबर्ट्सगंज: दुबखिली गांव में सोतिल मुरेठ मार्ग पर सड़क पर पशु से बचने की कोशिश में बाइक सवार बिजली के खंभे से टकराया, एक की मौत
दुबखिली गांव में सोतिल-मुरेठ मार्ग पर सड़क पर घूम रहे पशु से बचने की कोशिश में बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साला घायल हो गया। उसे घोरावल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी बबलू (28) पुत्र जोगी मजदूरी का काम करता था।