बिलासपुर सदर: मंडी मांनवा में पार्किंग को लेकर मारपीट की घटना, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना के तहत मंडी मानवा में आपसी मारपीट हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऑटो की पार्किंग को लेकर यह मारपीट हुई है। जिसके चलते दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।