नकुड: बुड्ढाखेड़ा रोड से पुलिस ने नशा तस्कर अभियुक्त को चरस के साथ किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना गंगोह पुलिस ने बुड्ढाखेड़ा रोड से एक शातिर अभियुक्त को 140 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने सलीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला कुरैशीयान बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l