हज़ारीबाग: बिजली गुल होने से गर्मी से बेहाल मरीज, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की बदहाली ने खोली सिस्टम की पोल
बिजली गुल, पंखे बंद और उमस भरी गर्मी… हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज बेहाल हैं। वार्डों में घंटों बिजली नहीं रहने से मरीज और परिजन परेशान हैं। कई लोग घर से टेबल फैन और हाथ वाले पंखे लेकर पहुंच रहे हैं। करोड़ों के बजट, जेनरेटर और सोलर सिस्टम के बावजूद अस्पताल की बदहाल व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।