हमीरपुर: जनपद के सरीला क्षेत्र सैकड़ों मोरम भरे ओवरलोड ट्रक सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे।
जनपद के सरीला तहसील क्षेत्र की सड़कों पर नियम कानूनों को ताक पर रख कर प्रतिदिन सैकड़ों मोरम भरे एनआर ओवरलोड ट्रक सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। ट्रक में ओवरलोड मोरम राहगीरों के आंखों में जाने के कारण कई राहगीर हादसे का शिकार हो रहे है।। जलालपुर व चंडौत की सड़कों की दिनों दिन हालत बदतर होती जा रही है।