हमीरपुर: ग्राम अमूँद से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब सहित बनाने वाले उपकरण के साथ थाना जरिया पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार
14 मार्च को थाना जरिया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संतोष राजपूत पुत्र कालीचरन को अभियुक्त के घर के सामने टपरा ग्राम अमूँद से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब सहित बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा मौके पर लहन को नष्ट किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना जरिया पर मु0सं0 65/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।