Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
No video available

ग्वालियर- मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सिंधिया पहुंचे ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में संभाग के अधिकारियों साथ मीटिंग

Damoh, Damoh | May 16, 2021

MORE NEWS

दमोह कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने कहा सकारात्मक सोच और इच्छाशक्ति से बदल रही कार्य संस्कृति, सीएम हेल्पलाइन में निराकरण के दिए सख्त निर्देश जारी

दमोह कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर के नेतृत्व में सोमवार दोपहर आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों ने कार्य संस्कृति में सकारात्मक सोच और इच्छाशक्ति को सबसे बड़ी ताकत बताया। बैठक में 1600 पेंशन प्रकरणों में से 1471 का निराकरण होने पर संतोष व्यक्त किया गया। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान और नॉन-अटेंड मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी गई, जिसके तहत गंभीर मरीजों को निशुल्क और सशुल्क हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सड़कों पर संकेतक लगाने, महाविद्यालयों में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित करने और नाले की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के सम्बन्ध में सोमवार शाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण से कार्यों में तेजी आई है और जनसमस्याओं का समाधान संभव हो रहा है। बैठक में जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद

दमोह कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने कहा सकारात्मक सोच और इच्छाशक्ति से बदल रही कार्य संस्कृति, सीएम हेल्पलाइन में निराकरण के दिए सख्त निर्देश जारी दमोह कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर के नेतृत्व में सोमवार दोपहर आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों ने कार्य संस्कृति में सकारात्मक सोच और इच्छाशक्ति को सबसे बड़ी ताकत बताया। बैठक में 1600 पेंशन प्रकरणों में से 1471 का निराकरण होने पर संतोष व्यक्त किया गया। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान और नॉन-अटेंड मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी गई, जिसके तहत गंभीर मरीजों को निशुल्क और सशुल्क हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सड़कों पर संकेतक लगाने, महाविद्यालयों में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित करने और नाले की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के सम्बन्ध में सोमवार शाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण से कार्यों में तेजी आई है और जनसमस्याओं का समाधान संभव हो रहा है। बैठक में जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

कोतवाली पुलिस ने देर रात चलाई कांबिंग गश्त, घंटाघर सहित अन्य क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, 

46 अलग अलग मामलों में फरार सहित संदिग्धों पर की सख्त कार्रवाई

दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दमोह पुलिस ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा सभी अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली थाना पुलिस टीम ने TI मनीष कुमार के नेतृत्व में घंटाघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बकौली चौराहा सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कई फरार वारंटियों, निगरानीशुदा एवं आदतन अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कुल 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

कोतवाली पुलिस ने देर रात चलाई कांबिंग गश्त, घंटाघर सहित अन्य क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, 46 अलग अलग मामलों में फरार सहित संदिग्धों पर की सख्त कार्रवाई दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दमोह पुलिस ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा सभी अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना पुलिस टीम ने TI मनीष कुमार के नेतृत्व में घंटाघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बकौली चौराहा सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान कई फरार वारंटियों, निगरानीशुदा एवं आदतन अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें कुल 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

दमोह में 8 जून से श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, आज निकली भव्य शोभायात्रा

दमोह। शहर के राजा मैरिज हॉल चौराहा स्थित परिसर में 8 जून 2026 से 15 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन कथा का समय शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कथा महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अनुराधा अनिल तिवारी, श्रीमती गायत्री अनिल पांडे, श्रीमती शारदा अमित चौरसिया, श्रीमती आशा रानी दुर्गा प्रसाद सोनी, श्रीमती शकुंतला स्व. चेतराम सिंह राजपूत, श्रीमती चंदा सुरेंद्र राठौर, श्रीमती वंदना गोवर्धन साहू, श्रीमती सुषमा राम पटेल सहित श्री गौर राधा रमन मंदिर के समस्त भक्त वृंद शामिल रहेंगे।

आयोजन के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा असाटी वार्ड क्रमांक एक से प्रारंभ होकर बकौली चौराहा, घंटाघर, उमा मिस्त्री तलैया होते हुए राजा मैरिज हॉल, धगट चौराहा पर पहुंचकर संपन्न होगी।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

दमोह में 8 जून से श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, आज निकली भव्य शोभायात्रा दमोह। शहर के राजा मैरिज हॉल चौराहा स्थित परिसर में 8 जून 2026 से 15 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक भक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन कथा का समय शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती अनुराधा अनिल तिवारी, श्रीमती गायत्री अनिल पांडे, श्रीमती शारदा अमित चौरसिया, श्रीमती आशा रानी दुर्गा प्रसाद सोनी, श्रीमती शकुंतला स्व. चेतराम सिंह राजपूत, श्रीमती चंदा सुरेंद्र राठौर, श्रीमती वंदना गोवर्धन साहू, श्रीमती सुषमा राम पटेल सहित श्री गौर राधा रमन मंदिर के समस्त भक्त वृंद शामिल रहेंगे। आयोजन के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा असाटी वार्ड क्रमांक एक से प्रारंभ होकर बकौली चौराहा, घंटाघर, उमा मिस्त्री तलैया होते हुए राजा मैरिज हॉल, धगट चौराहा पर पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

सरपंच, सचिव व सहायक सचिवों ने कलेक्टर को पंचायतों में आ रही तकनीकी समस्याओं के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

दमोह जिले के सरपंच, सचिव और सहायक सचिव संगठनों ने आज सोमवार दोपहर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में आ रही तकनीकी विसंगतियों के समाधान की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सचिव संघ अध्यक्ष दिलीप पाठक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क के कारण ऑनलाइन उपस्थिति, केवायसी और मजदूरों की एंट्री प्रभावित हो रही है। उन्होंने ऑफलाइन उपस्थिति और मैन्युअल मस्टर रोल को मान्यता देने की मांग की। साथ ही मनरेगा एवं अन्य निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने, योजना को टारगेट आधारित न बनाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य करने की बात रखी गई।

प्रतिनिधियों ने फर्जी समग्र आईडी और लॉगिन ओटीपी प्रणाली को अनिवार्य करने की भी मांग उठाई। कलेक्टर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

सरपंच, सचिव व सहायक सचिवों ने कलेक्टर को पंचायतों में आ रही तकनीकी समस्याओं के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोह जिले के सरपंच, सचिव और सहायक सचिव संगठनों ने आज सोमवार दोपहर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में आ रही तकनीकी विसंगतियों के समाधान की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। सचिव संघ अध्यक्ष दिलीप पाठक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क के कारण ऑनलाइन उपस्थिति, केवायसी और मजदूरों की एंट्री प्रभावित हो रही है। उन्होंने ऑफलाइन उपस्थिति और मैन्युअल मस्टर रोल को मान्यता देने की मांग की। साथ ही मनरेगा एवं अन्य निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने, योजना को टारगेट आधारित न बनाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य करने की बात रखी गई। प्रतिनिधियों ने फर्जी समग्र आईडी और लॉगिन ओटीपी प्रणाली को अनिवार्य करने की भी मांग उठाई। कलेक्टर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026

दमोह की जया रैकवार बनीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी, जिले का नाम किया रोशन

दमोह। ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में दमोह जिले ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जिले की जया रैकवार ने राष्ट्रीय रेफरी (National Referee) की उपाधि प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
यह सफलता उन्हें छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्राप्त हुई। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां जया रैकवार ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

उनकी इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक दमोह निवासी नीरज दुबे का विशेष योगदान रहा है। उनके कुशल प्रशिक्षण एवं निरंतर मार्गदर्शन के चलते जया रैकवार सहित अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर अकादमी परिवार, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने जया रैकवार एवं प्रशिक्षक नीरज दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दमोह की जया रैकवार बनीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी, जिले का नाम किया रोशन दमोह। ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में दमोह जिले ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जिले की जया रैकवार ने राष्ट्रीय रेफरी (National Referee) की उपाधि प्राप्त कर न केवल जिले बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता उन्हें छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्राप्त हुई। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां जया रैकवार ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक दमोह निवासी नीरज दुबे का विशेष योगदान रहा है। उनके कुशल प्रशिक्षण एवं निरंतर मार्गदर्शन के चलते जया रैकवार सहित अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर अकादमी परिवार, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने जया रैकवार एवं प्रशिक्षक नीरज दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Damoh, Damoh | Jun 9, 2026