जांजगीर: जांजगीर के एसपी विजय पाण्डेय जाएंगे IPS प्रशिक्षण पर, विमल बैंस संभालेंगे प्रभार
जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में शामिल होंगे। इस दौरान जिले के पुलिस प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार 11वीं बटालियन पुटपुरा के सेनानी विमल कुमार बैंस को सौंपा गया है। प्रशिक्षण अवधि में वे जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे