हज़ारीबाग: बरही बैंक लूट: व्हाट्सएप प्लानिंग, CCTV ट्रैकिंग के बाद वाराणसी में गिरफ्तारी
बरही बैंक लूट कांड में पुलिस ने 3 अपराधियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। CCTV सुराग के आधार पर 6 राज्यों की पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपियों से ₹20 लाख नकद, 900 ग्राम सोना और वाहन बरामद हुए हैं। गिरोह पिछले 9 साल में करीब 96 किलो सोना लूट चुका है और 2011 के बाद से फरार था।