चौरीचौरा: तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
झंगहा थाना क्षेत्र बड़की दुबौली निवासिनी संध्या देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपने खेत की सफाई कर रही थी तभी खेत का मेड़ काटने को लेकर हमारे पट्टीदार सचिन ,रीमा ,खुशी एकजुट होकर मुझे मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे मैं किस तरह जान बचाकर वहां से भागी। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।