हरदोई: एसपी ने महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामसुखारी को प्राइवेट व्यक्ति से राजकीय कार्य कराने के आरोप में किया निलंबित
Hardoi, Hardoi | Dec 8, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामसुखारी को प्राइवेट व्यक्ति से राजकीय कार्य कराने के आरोप में निलंबित किया है।बता दें कि विगत दिवस एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें एक व्यक्ति महिला थाने में कम्प्यूटर पर कार्य करता दिखाई पड़ रहा था। एसपी ने इसकी जांच एएसपी से कराई तो यह सही पाया गया।