हरदोई: सुरसा पुलिस ने एक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले ग्राम सेमरा निवासी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 8, 2024 सुरसा पुलिस वांछित अभियुक्त राहुल कुमार निवासी ग्राम सेमरा थाना सुरसा को गिरफ्तार किया है। 7 दिसम्बर को वादी द्वारा थाना सुरसा पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त राहुल, रजकोरा, मुन्ना,रामकिशन वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए तथा कूटरचित दस्तावेज बनाकर वादी की पुत्री की शादी राहुल कुमार से करा दी गयी थी। इस संबंध में 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया।