हरदोई: रक्तदान शिविर का आयोजन कर सोनिया गांधी का कल जन्मदिन मनाया जाएगा, जानकारी दी निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने
Hardoi, Hardoi | Dec 8, 2024 कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन कर निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कल रक्तदान शिविर का आयोजन कर इस दिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बटोगे तो कटोगे की सियासत करने वाली भाजपा इस देश के संविधान की मूल भावना का अनादर करती है।