अंबिकापुर: अंबिकापुर संकल्प हॉस्पिटल के महिला सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
अंबिकापुर से एक हृदय विदारक और विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के संकल्प हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया है। उचित मुआवजे और इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल के सामने ही मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया है। जानकारी देते पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता