कटोरिया: हथियापत्थर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष के बीच हुई खुनी संघर्ष में 6 जख्मी, कटोरिया अस्पताल से चार रेफर।
Katoria, Banka | Jun 15, 2026 हथियापत्थर गांव में सोमवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच खुनी संघर्ष हो गयी। इस घटना में दोनों पक्ष के 6 जख्मी हो गये। जख्मी सभी का इलाज सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार जख्मी की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने चारों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।