अनूपपुर: भदरा कालरी के शासकीय विद्यालय में ‘प्रवेश उत्सव’ का दूसरा दिन, विद्यार्थियों को साइकिल व पाठ्यपुस्तकें वितरित
जिले में नए शैक्षणिक सत्र के दूसरे दिन भी शासकीय विद्यालयों में ‘प्रवेश उत्सव’ उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भदरा कालरी स्थित शासकीय विद्यालय में विधायक बिसाहूलाल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं।