धौलपुर: ट्रैफिक पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, वाहनों की स्पीड रिकॉर्ड कर कटेगा चालान
यातायात पुलिस धौलपुर को एक नई मोटरसाइकिल इंटरसेप्टर मिली है, जिससे अब हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। यह इंटरसेप्टर खासतौर पर हाईवे के ब्लैक स्पॉट्स पर निगरानी रखेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से चालान किया जाएगा। यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि यह इंटरसेप्टर बाइक अत्याधुनिक कैमरों से लैस है, जो तेज गति से चल