समस्तीपुर: जनसुराज के उम्मीदवार रो पड़े, कहा- विरोधी कर रहे हैं परेशान
रो पडे जनसुराज के उम्मीदवार, कहा विरोधी कर रहे परेशान समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार डाक्टर मनोज कुमार ने सोमवार शाम प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र रचा जा रहा है. क्षेत्र में चुनाव के प्रचार प्रसार और जनसंपर्क के दौरान विरोधी परेशान कर रहे हैं. इसके खिलाफ वह प्रशासन से शिकायत करेंगे.