मप्र के सीएम मोहन यादव मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब यहां स्वामी नारायण संस्था के कार्यक्रम में सहभागिता की तथा उन्होंने अपनी उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री यादव ने बीएपीएस श्री स्वामी नारायण संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समस्त समाज को सकारात्मकता देता है।