सासाराम: मुरादाबाद नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पहचान हेतु SP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फोटो
मुरादाबाद नहर किनारे मिला अज्ञात पुरुष का शव, लोगों से पहचान करने के लिए SP ने किया फोटो के सोशल मीडिया पर पोस्ट। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद नहर के बाया साइड में रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।