पिपरई: नाबालिगों के धर्म परिवर्तन और शोषण का मामला, पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिपरई थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शाम पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया की इस मामले में धर्म परिवर्तन, बहला-फुसलाकर ले जाना और दुष्कर्म जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।