चन्द्रपुरा: दुगदा में रोजगार के अधिकार को लेकर दो विस्थापित गुट भिड़े, हिंसक झड़प में महिला समेत कई घायल।
दुगदा थाना क्षेत्र के दुगदा वाशरी चौक पर सोमवार को जिंदल स्टील कंपनी प्रबंधन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपने जा रहे दो विस्थापित संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है। नए विस्थापित मोर्चा एवं दुगदा पूर्वी स्थानीय विस्थापित बेरोजगार मंच के बैनर तले.