भांडेर: छिपेटी मोहल्ला की महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया, पति, ससुर व सास पर भांडेर थाने में FIR
Bhander, Datia | Apr 4, 2026 भांडेर थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां छिपेटी मोहल्ला निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला रिंकी वर्मा ने भांडेर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 22 नवंबर 2025 के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें उसके मायके पक्ष ने लगभग 06 लाख रुपये खर्च किए थे।