बिछिया: अंजनिया के कछुटिया नाला में कचरे का अंबार, बीमारियों का बढ़ता खतरा...!
अंजनिया स्थित कछुटिया नाला इन दिनों गंभीर समस्या का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले में लगातार कचरा और अपशिष्ट पदार्थ फेंके जा रहे हैं, जिससे आसपास के वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी टीकाराम केवट ने 11 जून गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग यहां मनमानी कर रहे है l