देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे उत्तराखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस नेता धनेश्वरी घल्ड़ियाल, अनु बिष्ट, दिगंबर सिंह रावत, कुसुमलता खंतवाल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।