रौन: सिमराव गांव में मामूली बात पर युवक ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड के देहात थाना इलाके के सिमराव गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज शुक्रवार के रोज शाम 4:00 बजे देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है