डुमरी: बढ़ते सड़क हादसों पर पुलिस सख्त, बुधनी पुल के पास चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dumri, Gumla | May 30, 2026 क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अपराध नियंत्रण को लेकर डुमरी थाना पुलिस ने शनिवार को बुधनी पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह दस बजे बताया कि लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए एवं एंटी क्राइम चेकिंग के तहत यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन