कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहामिदपुर मोड़ से 5 देशी बम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मानिकपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहामिदपुर मोड़ से आधा दर्जन मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए रविवार शाम 6 बजे सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कुलदीप मुसहर पुत्र बद्री प्रसाद निवासी चंडलियापुर सहजनी थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ है। अभियुक्त के कब्जे से 05 अदद देशी बम बरामद किया गया।