बंशीधरनगर (नगर उंटारी): जंगीपुर गोलीकांड: घायल गोविंद उरांव के गर्दन से निकली गोली, एमआरएमसीएच में सफल सर्जरी, शुक्रवार को मिलेगी छुट्टी
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में गोली लगने से घायल 18 वर्षीय गोविंद उरांव की मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में सफल सर्जरी की गई। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील पांडेय के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने युवक के गर्दन के पास फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया।अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मरीज के अस्पताल