बांदा:-मानदेय बढ़ाने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर समूह सखी व अन्य सखियों ने उठाई आवाज
बांदा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी और आंगनवाड़ी सखी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।सखियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन वर्तमान में मिलने वाला मानदेय बेहद कम है और समय पर भुगतान भी नहीं हो पाता।
ज्ञापन में मानदेय में वृद्धि एवं नियमित भुगतान, सखियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, मोबाइल व इंटरनेट की सुविधा, पहचान पत्र व ड्रेस कोड, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सम्मानजनक माहौल तथा निश्चित कार्य व्यवस्था समेत कई मांगें उठाई गई हैं।
#bandanews18
#bandai
#bandana
#बुंदेलखंड
#bundelkhandtourism
Banda, Banda | Oct 7, 2026