वारिसनगर: वारिसनगर अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, दर्जनों फरियादी पहुंचे
वारिसनगर अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, दर्जनों फरियादी पहुंचे,समस्तीपुर जिले के वारिसनगर अंचल कार्यालय में जन समस्याओं के निवारण एवं भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी अवधेश मिश्रा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।