राजगढ़: राजगढ़ जिले में मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
राजगढ़ जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में रविवार को शाम 4:30 बजे तक राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 1734 परीक्षार्थियों में से प्रथम सत्र में 361 और द्वितीय सत्र में 371 अपडेट अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा का राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया।