कटनी नगर: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को हुआ सड़क हादसा
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। बंजारी के पास रज़ा बस सर्विस की एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इसमें एक मासूम बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।