कौंच: कोंच नगर के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने शादी कर वीडियो किया वायरल, युवती ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
Konch, Jalaun | May 20, 2026 कोंच नगर के एक प्रेमी जोड़े ने इंदौर में आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, यह वीडियो बुधवार सुबह 11 बजे सामने आया है, वायरल वीडियो में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए परिजनों पर जबरन दूसरी जगह शादी कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया है, दोनों एक ही समाज से बताए जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।