सुपौल: मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में इंडिया गठबंधन का बिहार बंद, सुपौल सहित कई स्थानों पर दिखा असर
Supaul, Supaul | Jul 9, 2025 निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में इंडिया गठबंधन के आह्वान पर बुधवार को बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुपौल जिले के महावीर चौक, रेलवे स्टेशन चौक, लोहिया चौक, डिग्री कॉलेज चौक सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।