भदोही: भदोही के मर्यादपट्टि में हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के भदोही थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोहे के नुकीले छड़ से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है।पुलिस ने लगातार प्रयास के बाद दूसरे आरोपी आकिब को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीसरे आरोपी साजिद की तलाश कर रही है।