कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत से 844 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। आरोपी ने अरहर और चेंच भाजी की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी किसान सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार कर लिया है।