बाढ़: बाढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म, जहाँ मिल रहा है, वहाँ भारी भीड़
Barh, Patna | May 16, 2026 देशभर में चल रहे ईंधन संकट का असर अब बाढ़ अनुमंडल में भी साफ दिखने लगा है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है। पेट्रोल पंप मालिक अजय कुमार ने रात लगभग 8 बजे बताया कि तेल कंपनियां समय से तेल आपूर्ति नहीं कर रही है जिसकी वजह से ये समस्या उत्पन्न हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि एक दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।