नानपारा: नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, जांच परीक्षण कर दी गई दवाएं
नवाबगंज स्थित चौगड़वा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 38 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने मेले में आए मरीजों की जांच की। उन्होंने खांसी, बुखार, खुजली, पेचिश और पेट दर्द जैसी विभिन्न बीमारियों की दवा दी