पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, फर्जी सिम कार्ड बरामद
थाना पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में करीब 1 वर्ष 9 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एयरटेल कंपनी का एक फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किया है।आरोपी जाहिर को गोपालगढ़ रोड स्थित केशर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से नियम अनुसार कार्रवाई जारी है। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।