शाहबाद: टोडरपुर ब्लाक सभागार में कार्यक्रम में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष, बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया
ब्लॉक सभागार टोडरपुर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह के अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सदस्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा महेंद्र बाल्मीकि मौजूद रहे।