अनूपपुर: सेवा दिवस पर शांति नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सेवा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अनूपपुर द्वारा सेवा बस्ती शांति नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ रक्तचाप (बी.पी.), शुगर एवं एनसीडी (गैर-संचारी रोग) संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 70 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।