हुज़ूर: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट
Huzur, Bhopal | Jul 6, 2026 मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आज अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया,सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर,विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला,बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भारी बारिश हो सकती है।