साहिबगंज: धोबी झरना के समीप नगर परिषद के द्वारा बनाए जा रहे भवन में काम करने के दौरान मजदूर युवक को लगा बिजली करंट का झटका
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के धोबी झरना के समीप स्थित नगर परिषद के द्वारा बनाए जा रहे भवन में सेंट्रिंग का काम करने वाले एक मजदूर युवक को उस वक्त बिजली करंट का झटका लग गया जब वो अपने कमरे में मोबाइल फोन चार्ज पर लगा रहा था। उधर घायल युवक को अन्य कर्मियों के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।