साहिबगंज: हाजीपुर राजगांव के गेंहू खेत में लगी आग, फसल जलकर हुआ खाक
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत हाजीपुर राजगांव में खेतों में लगी हुई गेंहू के फसल में अचानक आग लग गई जहां देखते ही देखते फसल जलकर खाक हो गया। उधर जैसे ही गेंहू खेत में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली वे फौरन खेत की ओर दौड़ने लगे और आग को बुझाने में जुट गए। इसको लेकर किसान बजरंगी पासवान ने मुआवजा की मांग की।